HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. दीपिका पादुकोण ने गूगल पर सर्च किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

दीपिका पादुकोण ने गूगल पर सर्च किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: अपने सुपर स्टाइल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन कुछ न कुछ नया करतीं रहतीं हैं। हालांकि नए वर्ष के अवसर पर दीपिका ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर फैंस को हैरान कर दिया था।

पढ़ें :- कैमरा ऑन कर बाथरूम में घुसी महिला, फिर जो हुआ वह खुद देखें Video में

आपको बता दें, वो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सक्रीय हो चुकी हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर ‘पोस्ट अ पिक्चर चैलेंज’ बहुत फेमस हो रहा है। ऐसे में दीपिका ने भी इसमें भाग लिया है और कई सारी मजेदार चीजें शेयर की हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बचपन की फोटोज, उनका फेवरेट फ़ूड, वो किसके सबसे करीब हैं और आखिरी बार उन्होंने क्या गूगल किया था जैसी मजेदार चीजें  शेयर की है।

अब दीपिका को चाहने वाले फैंस उनके बहुत सारे प्रश्नों के तो जवाब जानते हैं, लेकिन दीपिका ने आखिरी बार क्या चीज गूगल की थी ये जानना उनके लिए  बहुत ही खास था। हम बता दें कि कि मस्तानी दीपिका ने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था तो उसका जवाब है -दस्तानों का साइज कैसे नापें।

पढ़ें :- Manoj Kumar के बाद इंडस्ट्री ने खोया एक और दिग्गज सितारा, 50 की उम्र एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

अब दीपिका के इस सर्च पर फैंस हैरान भी हो सकते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने इस तरह की चीजें भी गूगल पर सर्च करती रहती हैं। वैसे भी उनके पति रणवीर सिंह ने पहले ही खुलासा किया था कि दीपिका बहुत घरेलू हैं और चीजों का बेहतर ढंग से ध्यान रखती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...