1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली: 24 घंटे में मिले 17,364 नए कोरोना संक्रमित, 332 लोगों की गई जान

दिल्ली: 24 घंटे में मिले 17,364 नए कोरोना संक्रमित, 332 लोगों की गई जान

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसके कारण लोगों के मन में डर बैठा हुआ है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो दिल्ली में 17,364 मरीज मिले हैं, जबकि 20160 कोरोना संक्रमित सही होकर घर वापस लौटे हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना से 332 लोगों की जान गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसके कारण लोगों के मन में डर बैठा हुआ है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो दिल्ली में 17,364 मरीज मिले हैं, जबकि 20160 कोरोना संक्रमित सही होकर घर वापस लौटे हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना से 332 लोगों की जान गयी है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने चला बड़ा चुनावी दांव, सत्ता में आए तो 25 लाख तक का फ्री इलाज...

यहां अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13 लाख 10 हजार 231 हो गई है। इनमें से 12 लाख तीन हजार 253 ठीक हो चुके हैं और 87,907 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कोरोना के चलते 19,071 लोगों की जान जा चुकी है। यहां कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा अब 87,907 पर पहुंच गया है।

वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चिराग दिल्ली के सर्वोदय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। वहां 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

सीएम केजरीवाल ने लाभार्थियों से बातचीत भी की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 100 स्कूलों में टीके लगाए जा रहे हैं और प्रतिदिन 1 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। हम इसे 300 स्कूलों तक विस्तारित करने और प्रति दिन 3 लाख तक टीकाकरण करने की योजना बना रहे हैं।

 

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...