1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक, इस गंभीर मुद्दे को लेकर होगी चर्चा

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक, इस गंभीर मुद्दे को लेकर होगी चर्चा

बैठक मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार शाम 4 बजे होगी जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

By Manali Rastogi 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी एक बार फिर से देश में तेजी से पैर पसार रही है। ऐसे में देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ते मामलों की वजह से प्रदेश सरकारें काफी चिंतित हो गयी हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक का मुख्य मकसद कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा करना है। बता दें कि बैठक मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार शाम 4 बजे होगी जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72,330 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,22,21,665 हुई। 459 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,62,927हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,84,055 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,14,74,683 है। वहीं, देश में कुल 6,51,17,896 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

वर्ल्डओमीटर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बना हुआ है क्योंकि यहां हर दिन मिलने वाले मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले में भारत कुछ दिनों पहले तक टॉप-10 देशों की सूची से भी बाहर था। मगर मरीजों की बढ़ती रफ्तार के बाद अब देश तीसरे नंबर पर गया है। मालूम हो, पहले नंबर पर अमेरिका है, इसके बाद ब्राज़ील का नंबर है। अमेरिका और ब्राज़ील के बाद भारत है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...