Abhijeet Dipke DETAINED : यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, उनके साथी सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया गया है। ये तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के जंतर-मंतर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। लेकिन, IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
Abhijeet Dipke DETAINED : यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, उनके साथी सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया गया है। ये तीनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के जंतर-मंतर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। लेकिन, IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिल्ली पुलिस के जवान विमान में दाखिल हुए, जो कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है। इस दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, “…मैं यहाँ गिरफ़्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ़्तार कीजिए।” दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, “नहीं, यह गिरफ़्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।” इससे पहले मोदी सरकार की नीतियों के घोर आलोचकों में शामिल ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया था।
View this post on Instagram
पढ़ें :- दिल्ली में प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, CJP नेताओं पर कड़ी नजर
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रिया से जुड़ी ज़रूरतों का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। जिन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।