HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में फिर बदला मौसम, झमाझम बारिश होने से मिली राहत

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में फिर बदला मौसम, झमाझम बारिश होने से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसके कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दरअसल, बीते कई दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है, जिसके कारण कभी गर्मी तो कभी बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही सात मई को बारिश की संभावना जताई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसके कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दरअसल, बीते कई दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है, जिसके कारण कभी गर्मी तो कभी बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही सात मई को बारिश की संभावना जताई थी।

पढ़ें :- रंगों के पर्व होली से पहले यूपी में मौसम लेने वाला है यूटर्न, इन जिलों में है बारिश का अर्लट : IMD 

दरअसल, मई के महीने में उत्तर भारत में खासकर दिल्ली एनसीआर के लोगों को फरवरी जैसे मौसम का एहसास हो रहा है। रविवार को दिल्ली एनसीआर में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गयी। जिसके बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी हुई बारिश
इसके साथ ही उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश हुई है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली और रूपनगर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...