1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. देवरिया: बीए की एक छात्रा की हत्या कर आरोपी ने खुद किया थाने में सरेंडर

देवरिया: बीए की एक छात्रा की हत्या कर आरोपी ने खुद किया थाने में सरेंडर

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीए की एक छात्रा की रस्सी से गला ​घोंट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है,जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

देवरिया:  उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीए की एक छात्रा की रस्सी से गला ​घोंट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है,जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर करते हुए यह कबूल किया है कि उसने हत्या की है। जानकारी के बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये।

पढ़ें :- $ex के बाद ब्लैकमेल करने के मामलों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, हनीट्रैप गैंग्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला यूपी के देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र का है जहां गुरुवार की सुबह बरांव गांव के दक्षिण डीह स्थित बृजेश प्रसाद के घोष्ठे पर एक कमरे में काजल (20) पुत्री शिवानंद का शव मिला। जानकारी के बाद आस-पास हलचल हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर थाना प्रभारी नंदा प्रसाद पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरिक्षण कर सील कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देख
क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर हरेराम यादव ने भी मौके पर पहुंच जायजा लिया।

पुलिस ने बताया घटनास्थल से सफेद-काले रंग के रेशम की पतली डोरी, चाकू व एक प्रेग्नेंसी किट बरामद हुआ है। मृतका के गले मे रस्सी का निशान, चेहरे और श​रीर पर कई चोट के निशान भी मिले है। काजल की हत्या से परिवार कोहराम मचा है व गांव के लोग हैरान। सीओ रूद्रपुर हरेराम यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

13 अप्रैल को काजल की शादी होनी थी, पिता शिवानंद पुत्र बृजनारायन की चार बेटियां थी, ज्योति, मोती, आंचल में काजल सबसे बड़ी पुत्री थी। काजल के मौत के बाद मां राजमती देवी चक्कर खाकर गिर पड़ी और पूर परिवार अत्यंत शोक मे है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...