HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Desi Ghee Ke Totke : देसी घी का प्रयोग करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी,  सुख समृद्धि बढ़ने लगेगी

Desi Ghee Ke Totke : देसी घी का प्रयोग करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी,  सुख समृद्धि बढ़ने लगेगी

हिंदू धर्म देसी घी को बहुत पवित्र माना जाता है। सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान में देसी घी का भारी मात्रा में प्रयोग किया जाता है। भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग  पर देसी  घी  का लेपन किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Desi Ghee Ke Totke : हिंदू धर्म देसी घी को बहुत पवित्र माना जाता है। सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान में देसी घी का भारी मात्रा में प्रयोग किया जाता है। भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग  पर देसी  घी  का लेपन किया जाता है। आयुर्वेद में देशी घी को अमृत माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  देसी  घी के दीपक का प्रयोग करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। हवन में देशी घी के प्रयोग से वातावरण की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है। आइये जानते है देसी के टोटके के बारे में।

पढ़ें :- UP News : योगी की बड़ी पहल, अब व्रत, पर्व, तिथि और त्योहारों में नहीं रहेगा अंतर, काशी विद्वत परिषद ने तैयार किया खाका

1. सप्ताह में गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप भी करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है।
2.रोजाना शाम के वक्‍त घी का दीपक केसर डालकर जलाएं। दीपक जलने पर घी और केसर से मिश्रित धुआं निकला, जो कि वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करेगा
3.गुग्गुल-कर्पूर से और दूसरा गुड़-घी मिलाकर जलते कंडे पर उसे रखा जाता है। यहां गुड़-घी व चावल से दी गई धूप का खास महत्व है। गुड़ और   देसी   घी   की धूप प्रति ग्यारस, तेरस, चौदस, अमावस्य और पूर्णिमा के अलावा ग्रहण पर दें।
4.घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए हमें हर रविवार के दिन मुख्य दरवाजे पर कुमकुम छिड़कना चाहिए। इसके बाद दरवाजे के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाएं। कहां ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में सुख समृद्धि बढ़ने लगेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...