1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 01 अप्रैल 2025: कुंभ राशि वाले लोगो के मां चंद्रघंटा की कृपा से आज खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 01 अप्रैल 2025: कुंभ राशि वाले लोगो के मां चंद्रघंटा की कृपा से आज खुलेंगे सफलता के द्वार, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

आज 01 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को कुम्भ राशि के लोगो पर आज मां चंद्रघंटा की कृपा से सफलता के द्वार खुलेंगे। मेष राशि में चंद्रमा की उपस्थिति प्रगति और सफलता के संकेत दे रही है। मकर राशि के लोगो को भी कारोबार में लाभ मिलेगा और शेयर मार्केट में लाभ के योग बन रहे है। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 01 अप्रैल 2025: आज 01 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को कुम्भ राशि के लोगो पर आज मां चंद्रघंटा की कृपा से सफलता के द्वार खुलेंगे। मेष राशि में चंद्रमा की उपस्थिति प्रगति और सफलता के संकेत दे रही है। मकर राशि के लोगो को भी कारोबार में लाभ मिलेगा और शेयर मार्केट में लाभ के योग बन रहे है। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- Zia-ul-Haq Murder Case : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, बोले-'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'

मेष – आज नौकरीपेशा लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ और सहयोग प्राप्त होगा।

वृष – आज का दिन अच्छा हैं। आज निवेश से लाभ होगा और आर्थिक विषयों से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन – कार्य क्षमता और मेहनत के कारण सम्मान मिलेगा और प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

कर्क – आज कारोबार में लाभ के मौके मिलते रहेंगे। घर-परिवार में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। ​

पढ़ें :- टीम इंडिया का एशियन गेम्स में एक मेडल पक्का, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

सिंह – आज दिन के दूसरे भाग में सक्रियता बढ़ेगी और भाइयों से सहयोग मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।

कन्या – आज मन में प्रसन्नता रहेगी और रचनात्मकता बढ़ेगी। छात्र शिक्षा और करियर पर अधिक फोकस कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।

तुला – प्रभाव में वृद्धि होगी और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। ​

वृश्चिक – आज सेहत के मामले में सतर्क रहें और कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। निवेश से पहले मार्केट को अच्छे से समझें। आज लव लाइफ सामान्य रहेगी।

धनु – आज वैवाहिक संबंधों में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। धआज र्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी और निवेश से लाभ मिल सकता है। ​

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज

मकर – कारोबार में लाभ मिलेगा और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा और लाभकारी रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुम्भ – आज मां चंद्रघंटा की कृपा से सफलता के द्वार खुलेंगे। मेष राशि में चंद्रमा की उपस्थिति प्रगति और सफलता के संकेत दे रही है।

मीन – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन तनावपूर्ण रह सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...