HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बड़ा हादसा: देशी गर्ल के पति Nick Jonas को कराया गया हॉस्पिटल में एड्मिट, शो के सेट पर लगी चोट

बड़ा हादसा: देशी गर्ल के पति Nick Jonas को कराया गया हॉस्पिटल में एड्मिट, शो के सेट पर लगी चोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति को लेकर एक बड़ी खबर आई है। उनके पॉप सिंगर पति यानी निक जोनस अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के तहत निक इस समय अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि भारत में भी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति को लेकर एक बड़ी खबर आई है। उनके पॉप सिंगर पति यानी निक जोनस अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के तहत निक इस समय अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि भारत में भी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

पढ़ें :- जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आगे नतमस्तक हुए राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा, झोली फैलाकर लिया प्रसाद

केवल यही नहीं बल्कि दोनों के फोटोज आते ही सभी जगह छा जाते हैं। वही निक के गानों की धूम भारत में भी खूब है। आज के समय में भारत में फैंस निक को जीजा जी कहकर संबोधित करते हैं क्योंकि वह देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। इन सभी के बीच चौकाने वाली खबर है कि निक घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकरी के तहत ने की खबर सामने आई है।

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार गायक-गीतकार और अभिनेता निक जोनास को अपने नए शो के सेट पर चोट लग गई है। निक को चोट लगने के बाद 15 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि उनको कितनी और कहां चोट लगी है। निक इस समय अपने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट को अभी गुप्त रखा गया है।

कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि निक को बीते शनिवार देर रात एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक अभी भी फैंस को जानकारी का इंतजार है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ समय बाद, निक जोनास घर वापस आ गए क्योंकि वह द वॉयस के मंडे नाइट एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं।

पढ़ें :- Folk singer Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ी, AIIMS ICU में कराया गया भर्ती

वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि निक जोनस ने हाल ही में अपना स्टूडियो एलबम ‘स्पेसमैन’ रिलीज किया है। वही एक अभिनेता के रूप में, वह जुमांजी: वेलकम टू द जंगल, मिडवे और कैओस वॉकिंग में दिखाई दिए थे। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि निक 23 मई को 2021 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स की मेजबानी करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...