HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई में भारी बारिश से तबाही, मलाड में ढही चार मंजिला इमारत, 11 की मौत

मुंबई में भारी बारिश से तबाही, मलाड में ढही चार मंजिला इमारत, 11 की मौत

मुंबई में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में बीती रात करीब 11 बजे चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में कई लोग घायल हैं। इसके अलावा कई लोग मलबे के नीचे दब गए जिन्हें  बाहर निकालने का काम जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। मुंबई में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में बीती रात करीब 11 बजे चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में कई लोग घायल हैं। इसके अलावा कई लोग मलबे के नीचे दब गए जिन्हें  बाहर निकालने का काम जारी है।

पढ़ें :- UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में बुधवार रात करीब सवा 11 बजे यह हादसा हुआ। दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि हादसे में आठ बच्चों और तीन व्यस्क लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में आठ, नौ और 13 वर्ष के तीन बच्चों की पहचान की जा चुकी है। आठ अन्य की पहचान की जा रही है। घायल हुए अन्य सात लोगों में से एक की हालत गंभीर है।

मलबे से निकाले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महानगरपालिका और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ और लोग भी मलबे में फंसे हो सकते हैं और उनकी तलाश जारी है। मकान पास ही बने एक मंजिला ढांचे पर गिर गया था, इनके पास बनी तीन मंजिला इमारत भी हिल गई।

 

पढ़ें :- भाजपा सांसद की PNC Infratech की दो सहायक कंपनियों पर नितिन गडकरी के विभाग का हंटर, क्या इनके UP जल जीवन मिशन में किए गए कामों की भी होगी जांच?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...