1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Salman buys bullet-proof SUV: क्या धमकियों के डर से सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी, जाने क्या है खास

Salman buys bullet-proof SUV: क्या धमकियों के डर से सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी, जाने क्या है खास

बॉलीवुड भाई जान सलमान खान (Salman Khan) ने मिल रही धमकियों के बीच आत्मरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस (gun license) लेने के बाद अब एक शानदार व्हाइट बुलेट प्रूफ एसयूवी (White Bullet Proof SUV) खरीदी है जिसमें वो शहर का चक्कर लगाते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Salman Khan buys new bullet-proof SUV: बॉलीवुड भाई जान सलमान खान (Salman Khan) ने मिल रही धमकियों के बीच आत्मरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस (gun license) लेने के बाद अब एक शानदार व्हाइट बुलेट प्रूफ एसयूवी (White Bullet Proof SUV) खरीदी है जिसमें वो शहर का चक्कर लगाते हैं।

पढ़ें :- Met Gala: सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला 2024 की टिकट पिछले साल से कई गुना हुई महंगी

एक्टर के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पहले से ही सलमान खान को वाई-प्लस सिक्योरिटी (Wi-Plus Security) कवर दी जा चुकी है, लेकिन रिस्क न लेते हुए उन्होंने अपने लिए निसान पेट्रोल एसयूवी इंपोर्ट (Petrol SUV Import) कराई है।

आपको बता दें, यह आर्मर्ड और बुलेटप्रूफ ग्लास (bulletproof glass) के साथ उनके पूर्व मॉडिफाई टोयोटा लैंड क्रूजर का अपग्रेड होगा।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में माफिया डॉन लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से उन्हें और उनके पिता व प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक सलीम खान को धमकियां मिल रही हैं। बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जीवन का लक्ष्य सलमान खान (Salman Khan)  को मारना है। एक्टर और उनके परिवार के लिए सिक्योरिटी कवर कुछ हफ्ते पहले बढ़ा दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...