1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Salman Khan Firing Case : कोर्ट ने तीनों आरोपियों की हिरासत 8 मई तक बढ़ाई, मुंबई पुलिस की जांच जारी

Salman Khan Firing Case : कोर्ट ने तीनों आरोपियों की हिरासत 8 मई तक बढ़ाई, मुंबई पुलिस की जांच जारी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी हुई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। अभिनेता के घर के बाहर हुई फायरिंग केस में अदालत भी सख्त है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी हुई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। अभिनेता के घर के बाहर हुई फायरिंग केस में अदालत भी सख्त है। सोमवार को एक विशेष अदालत ने सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पढ़ें :- Video-मेक्सिको के 3-0 की शानदार जीत के बीच सोशल मीडिया पर छाईं H-Town Girl ओलिविया बेथेल,'MEXICOOOOOO!'के नारों से बोल्ड हुए फैन्स

शनिवार को लगाया गया मकोका

विशेष मकोका जज ए एम पाटिल ने आरोपी विक्की गुप्ता (24), सागर पाल (21) और अनुज थापन (32) को पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने शनिवार को कथित शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल के साथ-साथ इस मामले में हथियार मुहैया कराने वाले सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और विदेश में बैठे उसके भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi)  पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगा दिया।

8 मई तक बढ़ाई गई हिरासत

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और उसका भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) इस मामले में वांछित आरोपी हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। कैमरे पर हुई कार्यवाही में कोर्ट ने विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, बिश्नोई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पढ़ें :- Wheelchair Video : सिंगर अलका याग्निक ने तोड़ी चुप्पी, फैंस की चिंता पर किया पोस्ट; लिखा- ‘मैं ठीक हूं’

सरकारी वकील ने दी यह दलील

सरकारी वकील जयसिंह देसाई ने आरोपी की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि पुलिस को साजिश का पता लगाने के लिए विस्तार से जांच करने की जरूरत है। इस मामले में आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल बिहार की निवासी हैं। दोनों को गुजरात के कच्छ से 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सोनू और थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...