1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Diwali 2024 Date : रोशनी का पर्व  दिवाली इस दिन मनाई जाएगी , जानें गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख

Diwali 2024 Date : रोशनी का पर्व  दिवाली इस दिन मनाई जाएगी , जानें गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख

हिंदू मान्यता में दिवाली का त्योहार (Diwali 2024) बेहद ही खास होता है। बता दें कि ये त्योहार हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। धर्म शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन माता लक्ष्मी भक्तों के घरों में प्रवेश करती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Diwali 2024 Date : हिंदू मान्यता में दिवाली का त्योहार (Diwali 2024) बेहद ही खास होता है। बता दें कि ये त्योहार हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। धर्म शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन माता लक्ष्मी भक्तों के घरों में प्रवेश करती हैं। परंपरा के अनुसार , इस दिन घरों में दीए जलाए जाते हैं। माना जाता है कि इस दिन धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी का जन्म ब्रह्मांडीय महासागर (समुद्र मंथन) के मंथन के दौरान हुआ था।  इसे रोशनी का पर्व भी कहा जाता है।

पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras :  दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं ,  मिलेगी कार्यों में सफलता

इस साल दिवाली 31 अक्टूबर दिन को दोपहर 3:52 पर शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 1 नवंबर की शाम के वक्त 6:16 पर होगा। यानी तिथि के अनुसार दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी।

यह 5 दिन का पर्व होता है। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज, ये पांच पर्व लगातार आते हैं।

गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को और भाई दूज 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। यानी 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक ये पर्व मनाया जाएगा।

दिवाली के शुभ अवसर पर घर में मुख्य द्वार को तोरण ,पताकाओं, रंगोली और फूलों से सजाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। दीवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के दौरान उनको भोग भी लगाया जाता है। इसके लिए आप फल, मिठाई और घर पर बनी खीर का भोग लगा सकते हैं। भगवान गणेश को मोतीचूर कि लड्डुओं को भोग तो वहीं माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगा सकते हैं।

पढ़ें :- Navratri Fasting Smart Tips :  नवरात्रि व्रत में थकान-कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स ,  तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...