1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IAS Transfer : यूपी में 16 IAS अधिकारियों का तबादला, अयोध्या, कन्नौज, इटावा, बदायूं और अमेठी सहित इन जिलों के डीएम बदले

UP IAS Transfer : यूपी में 16 IAS अधिकारियों का तबादला, अयोध्या, कन्नौज, इटावा, बदायूं और अमेठी सहित इन जिलों के डीएम बदले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक बार फिर यूपी की योगी सरकार ने आईएएस  अधिकारियों को इधर से उधर किया  है। इसी क्रम में एक बार फिर तबादलों का सिलसिला जारी हो गया है। मुख्यमन्त्री की नाराज़गी के बाद  DM अयोध्या चंद्रविजय सिंह हटाए गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक बार फिर यूपी की योगी सरकार ने आईएएस  अधिकारियों को इधर से उधर किया  है। इसी क्रम में एक बार फिर तबादलों का सिलसिला जारी हो गया है। मुख्यमन्त्री की नाराज़गी के बाद  DM अयोध्या चंद्रविजय सिंह हटाए गए हैं।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

प्रभुनाथ मिश्रा आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेटी जांच में लीपापोती के आरोप में DM अयोध्या हटाए गए हैं। जल्द पुलिस अधिकारियों पर एक्शन की तैयारी है। SP अयोध्या से लेकर जोन के अफसरों तक आएगी सीएम योगी के नाराजगी की आँच।

16 IAS officers have been transferred in Uttar Pradesh

मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादा कर दिए गए हैं, जिसमें 6 जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। इसमें अयोध्या चंदौली बदायूं इटावा कन्नौज और अमेठी जिला शामिल हैं। वहीं, वेटिंग में चल रहे राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है।

अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया गया है। चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवयस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का जिलाधिकारी बना दिया गया है। ऐसे ही प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त रहे चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

जौनपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी सीलम साइ तेजा को प्रयागराज नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह गोरखपुर जिले की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

अमेठी के जिलाधिकारी निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। सहारनपुर नगर निगम के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस शिपू गिरी को सहारनपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन निदेशक महेंद्र वर्मा को उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का सचिव नियुक्त किया गया है।

इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं जिले का डीएम बनाया गया है। कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई है। संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। कंडारकर कमल किशोर देवभूषण को मुजफ्फरनगर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...