1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब डॉ.अशोक कुमार मित्तल होंगे आप के राज्यसभा में उपनेता, इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

अब डॉ.अशोक कुमार मित्तल होंगे आप के राज्यसभा में उपनेता, इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

राज्यसभा में राघव चड्डा (Raghav Chadha) की जगह अब डॉक्टर अशोक कुमार मित्तल (Dr. Ashok Kumar Mittal) लेने जा रहे हैं। खबर है कि चड्डा को पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के संबंध में राज्यसभा सचिवालय (Rajya Sabha Secretariat) को पत्र भी लिख दिया है। इसके अलावा उनके बोलने पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राज्यसभा में राघव चड्डा (Raghav Chadha) की जगह अब डॉक्टर अशोक कुमार मित्तल (Dr. Ashok Kumar Mittal) लेने जा रहे हैं। खबर है कि चड्डा को पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के संबंध में राज्यसभा सचिवालय (Rajya Sabha Secretariat) को पत्र भी लिख दिया है। इसके अलावा उनके बोलने पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। अप्रैल 2022 में मित्तल पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

पढ़ें :- राघव चड्डा पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटाया और बोलने पर भी लगी रोक

जानें कौन हैं अशोक मित्तल?

10 सितंबर 1964 को मित्तल का जन्म पंजाब के जलंधर में हुआ था। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (Guru Nanak Dev University) से वकालत की पढ़ाई की और पेशे से कारोबारी हैं। साथ ही पंजाब की LPU यानी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलाधिपति भी रह चुके हैं। वह विदेश मामलों की समिति, वित्तीय समिति, रक्षा समिति के सदस्य भी रहे हैं।

मित्तल की वेबसाइट के अनुसार, वह इंडियन रेड क्रॉस अवार्ड, पंजाब गौरव अवार्ड, शिक्षा रतन अवार्ड और नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड जैसे कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। एसोसिएशन फॉर डेमेक्रोटिक रिफॉर्म्स (ADR) के आंकड़े बताते हैं कि मित्तल के पास 91 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

पढ़ें :- बचा हुआ इंटरनेट डाटा आधी रात को क्यों हो जाता है खत्म? सांसद राघव चड्ढा ने टेलीकॉम कंपनियों के नियमों पर उठाए सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...