1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. आपकी इन गलतियों की वजह से कम होता है कार का माइलेज, गाड़ियां पीती हैं अधिक फ्यूल

आपकी इन गलतियों की वजह से कम होता है कार का माइलेज, गाड़ियां पीती हैं अधिक फ्यूल

लोग गाड़ियों में सबसे आवश्यक माइलेज को मानते है। कम माइलेज वाली गाड़ियों में लोग को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि जिन गाड़ियों का माइलेज कम होता है उन्हें आये दिन गाड़ियों को सही कराने में पैसे बर्बाद करने करते रहते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लोग गाड़ियों में सबसे आवश्यक माइलेज को मानते है। कम माइलेज वाली गाड़ियों में लोग को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि जिन गाड़ियों का माइलेज कम होता है उन्हें आये दिन गाड़ियों को सही कराने में पैसे बर्बाद करने करते रहते है। पर क्या आप जानते हैं कई बार खुद की गलती की वजह से भी कार का माइलेज कम कम हो जाता है।

पढ़ें :- EICMA 2026 : हार्ले डेविडसन ने 350cc इंजन के साथ पेश की अपनी सबसे सस्ती बाइक, मिलेंगे धांसू फीचर, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

आवश्यकता से अधिक ब्रेकिंग करने की वजह से भी कार का माइलेज कम हो जाता है। क तेई लोग कार को तेज रफ्तार से चलाते है और फिर अचानक से ब्रेक लगा देते है। तेजी से एक्सरेलरेट करने से गाड़ी का माइलेज कम हो सकता है। वहीं कम स्पीड में गाड़ी चलाना, क्रूज कंट्रोल का यूज करना और धीरे-धीरे ब्रेक लगाने से कार का माइलेज बेहतर हो सकता है।

अगर आप अपनी गाड़ी में जरूरत से ज्यादा लोडिंग करते हैं, ज्यादा पैसेंजर बिठाते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा सामान रखते हैं तो ऐसा करना कार के माइलेज को कम कर देता है। इस आदत को बदलकर आप कार के माइलेज को बढ़ा सकते हैं।

टायर में हवा का दबाव कम होने, टायरों का गलत अलाइनमेंट, और खराब टायर आपकी कार के माइलेज को कम कर सकते हैं। इन्हें ठीक रखकर आप माइलेज बढ़ा सकते हैं। नियमित रखरखाव जैसे इंजन ऑयल बदलना, एयर फिल्टर बदलना, और स्पार्क प्लग बदलना माइलेज बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। पुराने वाहनों में माइलेज कम हो सकता है, खासकर यदि इंजन या अन्य महत्वपूर्ण भागों में खराबी हो।

पढ़ें :- Hero VIDA UBX Electric Motorcycle: Hero ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Vida UBX, जानें रेंज और कीमत के साथ फीचर्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...