Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Easy and different way to make Pumpkin: अगर नहीं खाते हैं कद्दू तो कुछ इस तरह से बनाएं खट्टी मीठी चटपटी ‘कद्दू की सब्जी’,बार बार खाएंगे

Easy and different way to make Pumpkin: अगर नहीं खाते हैं कद्दू तो कुछ इस तरह से बनाएं खट्टी मीठी चटपटी ‘कद्दू की सब्जी’,बार बार खाएंगे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Easy and different way to make Pumpkin kaddo ki sabji : बहुत कम ही लोग है जिन्हे कद्दू (Pumpkin) पसंद होता है। बच्चे हो या बड़े कद्दू की सब्जी देखकर ही नाक मुंह बनाने लगते है। आज हम आपको कद्ददू  (Pumpkin)  की सब्जी बनाने का ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिससे खाने के बाद बार बार आप कद्दू की सब्जी बना कर खाएंगी।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

कद्दू (Pumpkin)  की सब्जी बनाने के लिए आपको इन सामग्रियों की जरुरत पड़ेगी-

कद्दू (Pumpkin) – – 500 ग्राम

सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच

पढ़ें :- Pav Bhaji Recipe: चटोरी जुबान को चखाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी एट होम, बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

मेथी दाना – – 1 छोटी चम्मच

सोंफ – – 1 छोटी चम्मच

हींग – – 1/2 पिंच

टमाटर – – 1 (100 ग्राम)

अदरक – – 1/2 इंच

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर

हरी मिर्च – 2

हल्दी पाउडर — 1/2 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर – – 1 छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च – – 1 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी – – 1 बड़े चम्मच

नमक — 1 छोटी चम्मच

पढ़ें :- Gobhi Manchurian Recipe: ऐसे घर पर बनाये गोभी मंचूरियन, बहार के खाने को कहेंगे टाटा बाय

अमचूर पाउडर – – 1/2 छोटी चम्मच

गरम मसाला – – 1/4 छोटी चम्मच

चीनी – – 2 छोटी चम्मच

हरा धनिया –

कद्दू (Pumpkin)  की खट्ठी मीठी सब्जी बनाने की विधि-

500 ग्राम पीले वाले कद्दू (Pumpkin)  को अच्छे से धो कर सुखा लीजिये। फिर इसके स्लाइस काट कर ऊपर का मुलायम हिस्सा काट कर हटा दीजिये। साथ ही छिलका भी काट कर हटा दीजिये।

फिर इनके मीडियम साइज के पीस काट लीजिये। सभी पीस काटने के बाद इन्हें वापस एक बारी धो लीजिये।पेन में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिये।

पढ़ें :- Rice Pancake Recipe: रात के बचे चावल से घर में बनाएं स्वादिष्ट पैनकेक, बड़ों के साथ बच्चों को भी आएगा बेहद पसंद

तेल गरम होने पर फ्लेम लो करके इसमें 1 छोटी चम्मच मेथी दाना, 1 छोटी चम्मच साबुत सौंफ, 1/2 पिंच हींग और टमाटर-हरी मिर्च-अदरक (1 टमाटर, 2 हरी मिर्च और 1/2 इंच अदरक) का पेस्ट डालिये। इन्हें अच्छे से चला दीजिये।

अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च डालिये। फ्लेम मीडियम करके इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए तेल अलग होने तक भूनिये।

तेल के अलग होने पर इसमें 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (क्रश करके) डालें। फिर इसमें 1 बड़े चम्मच पानी डाल कर ढक कर 3-4 मिनट लो-मीडियम फ्लेम पर पकने दीजिये। समय पूरा होने पर सब्जी को चला कर वापस ढक कर 5 मिनट पकाएं।समय पूरा होने पर कद्दू (Pumpkin)  काट कर देखिये, ये कट रहा होगा।

फिर इसमें 1-2 बड़े चम्मच पानी डाल कर मिला दीजिये। साथ ही इसमें 1/2 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला और 2 छोटी चम्मच चीनी डालिये। इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिये।

अब इसे ढक कर 3-4 मिनट लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं। समय पूरा होने पर फ्लेम बंद कर दीजिये। इस तरह कद्दू (Pumpkin)  की खट्ठी मीठी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये।

Advertisement