1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

Elvish Yadav Snake Venom Case : बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। ईडी की यह कार्रवाई गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज सांपों के जहर सप्लाई मामले में की गयी है। जिसके बाद एल्विश और अन्य लोगों से पूछताछ की जा सकती है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Elvish Yadav Snake Venom Case : बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। ईडी की यह कार्रवाई गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज सांपों के जहर सप्लाई मामले में की गयी है। जिसके बाद एल्विश और अन्य लोगों से पूछताछ की जा सकती है।

पढ़ें :- Ganderbal Encounter Controversy: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

दरअसल, सांपों की तस्करी (Snake Smuggling) और पार्टियों में उनके जहर के इस्तेमाल के मामले में एल्विश को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर जेल भेज दिया था। हालांकि, यूट्यूबर को इस मामले में 5 दिन बाद एक स्थानीय कोर्ट ने जमानत भी दे दी थी। वहीं, एल्विश के खिलाफ दर्ज केस के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी की लखनऊ इकाई ने रैकेट में शामिल बड़ी मात्रा में धन को देखते हुए सांपों के जहर सप्लाई मामले (Snake Venom Case) में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। ईडी की टीम एल्विश और पुराने मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर सकती है।

सूत्रों की माने तो ईडी की टीम यूट्यूबर के पास मौजूद महंगी कारों के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ कर सकती है।

बता दें कि पिछले महीने 6 अप्रैल को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एल्विश यादव और 7 अन्य लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत 1,200 पेज की चार्ज शीट कोर्ट में दायर की थी। चार्जशीट में जानकारी दी गयी कि कैसे सांपों की तस्करी की जाती थी और पार्टियों में सांपों के जहर का इस्तेमाल कैसे किया जाता था।

पढ़ें :- VIDEO: भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी, पूर्वी समुंद्री तट की सुरक्षा होगी मजबूत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...