HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Encounter: मिट्टी में मिले सिपाही की हत्या करने वाले दो बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

Encounter: मिट्टी में मिले सिपाही की हत्या करने वाले दो बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी। दोनों को अस्पताल भेजा गया। वहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश एक और जघन्य वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। दोनों की पहचान कल्लू निवासी रहिया और रमेश निवासी सरसोखी के रूप में हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Encounter: जालौन में सिपाही की हत्याकर फरार हत्यारोपियों को पुलिस ने आज मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। चार दिनों पूर्व आरोपियों ने सिपाही भेदजीत ​की गश्त के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश करने में जुटी थी। रविवार को पुलिस को जालौन में ही फैक्ट्री एरिया में बदमाशों का सुराग लगा। इसके बाद दो बदमाशों की घेरेबंदी हुई।

पढ़ें :- योगी सरकार ने अचानक सभी पुलिसवालों की छुट्टियां कैंसिल की, DGP को किस बात का है डर?

खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी। दोनों को अस्पताल भेजा गया। वहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश एक और जघन्य वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। दोनों की पहचान कल्लू निवासी रहिया और रमेश निवासी सरसोखी के रूप में हुई है।

Image

बता दें कि,मंगलवार रात हाईवे की पुलिस चौकी ड्यूटी के दौरान सिपाही को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों को जल्द पकड़ना पुलिस महकमे के लिए चुनौती बना था। आईजी व डीआईजी की निगरानी में बदमाशों को घेरे जाने का ऑपरेशन पिछले चार दिन से चल रहा था। इस बीच आरोपियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

Image

पढ़ें :- Sukma 16 Naxalites killed: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन; मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सली, दो जवान घायल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...