1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. सब कुछ समय पर हो जाएगा, चिंता मत कीजिए…, सीट बंटवारे पर बोले नीतीश कुमार

सब कुछ समय पर हो जाएगा, चिंता मत कीजिए…, सीट बंटवारे पर बोले नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। हालांकि, कभी-कभी इस गठबंधन के बीच विवाद की भी खबर आती रहती है लेकिन विपक्ष के नेता इसे खारिज करते हुए एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कहते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। हालांकि, कभी-कभी इस गठबंधन के बीच विवाद की भी खबर आती रहती है लेकिन विपक्ष के नेता इसे खारिज करते हुए एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कहते हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इन सबके बीच बिहार में सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि जदयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इसको लेकर कांग्रेस से खींचतान जारी है। गुरुवार को जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार इलेक्ट्रिक कॉन्क्लेव एक्सपो 2024 में शिरकत की।

इस दौरान पत्रकारों ने नीतीश कुमार से इंडिया गठबंधन में खींचतान और सीटों के बंटवारों पर सवाल पूछा। नीतीश कुमार ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर बोले गए कि सब समय पर हो जाएगा, चिंता मत करिए।

बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में खींचतान की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमारे तो 16 एमपी सीटिंग हैं, तो इससे कम पर क्या बात होगी। उन्होंने यहां कह दिया कि सीटों पर जल्द बात फाइनल हो जानिए चाहिए, अगर अब देर की तो गठबंधन को इससे नुकसान होगा।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...