HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Eye Makeup Tips: काजल और आईलाइनर इस्तेमाल करने का यह है सही तरीका, बिना पार्लर गए आंखों को दें आकर्षक लुक

Eye Makeup Tips: काजल और आईलाइनर इस्तेमाल करने का यह है सही तरीका, बिना पार्लर गए आंखों को दें आकर्षक लुक

Eye Makeup Tips: महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती में आंखों की अहम भूमिका होती हैं, आंखें ही उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं। ऐसे में चहरे के मेकअप के दौरान आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल और आईलाइनर, दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इनका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है, जिससे आपकी आंखों को अट्रैक्टिव लुक मिल सके। इसके लिए आमतौर पर महिलाएं पार्लर का सहारा लेती हैं, लेकिन हम आपको आईलाइनर और काजल के इस्तेमाल का सही तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप बिना पार्लर जाये अपनी आंखों को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Side effects of Bun: हमेशा बालों में जुड़ा बांधे रहने की आदत की वजह से आपको हो सकती हैं ये दिक्कतें

काजल और आईलाइनर का सही इस्तेमाल

आईलाइनर आंखों के ऊपर लगाना चाहिए या नीचे? यह कई बार लोगों को नहीं पता होता। आईलाइनर मूल रूप से पलकों के बीच गैप को भरता है और फिर एक ग्लैमरस लुक देता है। जब आईलाइनर लगाते हैं तो, आंख और पलकों के बीच की त्वचा को ये उजागर करता है। इसलिए इसे अपनी पलकों पर लगाएं।

इसके बाद एक काजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ताजी नुकीली पेंसिल लें और फिर अपने आंखों की बाहरी कोने तक धीरे से सरकाएं। बाहरी कोनों के साथ-साथ पूरी वॉटरलाइन को लाइन करें। ऐसा करें कि ये लाइन अत्यधिक परिभाषित हो जाएं और आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ जाए।

इसके अलावा एक कंफ्यूजन ये भी होती है कि पहले आईलाइनर लगाना चाहिए और फिर काजल। ऐसे में काजल को अपने आंखों के नीचे वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद दोनों के बीच इस लाइनअप को भरें और फिर आंखों की खूबसूरती बढ़ाएं। आंखें छोटी हैं, तो पूरी आंखों पर इसे लगाने से बचना चाहिए। इससे आपकी आंखें छोटी दिख सकती हैं। इसके बजाय, अपनी आंखों के बाहरी आधे हिस्से पर आईलाइनर लगाएं।

पढ़ें :- How to do nail extensions at home: अब पार्लर में हजारों खर्च करने की जरुरत नहीं, घर में ऐसे करें नेल एक्सटेंशन

Note- किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...