HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. गोरखपुर में खाने की फेमस जगह, एक बार खाने के बाद नही भूल पाएंगे जायका

गोरखपुर में खाने की फेमस जगह, एक बार खाने के बाद नही भूल पाएंगे जायका

अगर आप गोरखपुर धूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर कई सारी चीजें घूमेने वाली है। जहां पर आप जा सकते हैं। यहां पर कई ऐसे खाने की जगह हैं । जिसका जायका आप भूल नही सकते हैं।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

अगर आप गोरखपुर धूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर कई सारी चीजें घूमेने वाली है। जहां पर आप जा सकते हैं। यहां पर कई ऐसे खाने की जगह हैं । जिसका जायका आप भूल नही सकते हैं। यहां पर अगर खाने की बात करें तो कई सारे ऐसे फेमस जगह है, जहां आप को खाने की बेहतरीन डिस मिलेगा, तो चलिए आप को बताते हैं इन दुकानों के बारे में…….

पढ़ें :- Summer Travel Hill Station : सुहावने मौसम में सुकून और ताजगी का अहसास दिलाते हैं ये पर्यटन स्थल , स्कीइंग और ट्रैकिंग का आनंद उठाएं

टिक-टॉक दिल्ली तड़का चाट

अगर आप चाट खाने के शौकिन है तो आप को यहां तरह-तरह के चार्ट मिल जाएगा। लेकिन इसका सबसे फेमस टिक-टॉक स्पेशल तड़का चार्ट है। वैसे तो सरकार ने टिक-टॉक पर बैन लगा दिया है। लेकिन इस चार्ट के जायके पर रोक नही लगा पाया हैं। यह दुकान गोरखपुर के भगत चौराहे पर है। अगर आप गोरखपुर जाते हैं, तो यहां का चार्ट खाना न भूलें।

सिंह बिरयानी कॉर्नर

पिछले 27 सालों से ये दुकान गोरखपुर के लोगों को अपनी बिरयानी का दीवाना बनाए हुए है। यहां की बिरयानी का अपना अलग स्वाद है और उसे बनाने का तरीका भी डिफ्रेंट है। यह शास्त्री चौक गोलघर में स्थित सिंह बिरयानी कॉर्नर अपनी खास बिरयानी के लिए फेमस है। स्वाद ऐसा कि शायद ही आपको कहीं और मिल पाए। गोरखपुर विजिट पर हैं तो थोड़ा समय निकालिए और सिंह बिरयानी कॉर्नर पर बेजोड़ स्वाद आनंद लीजिए।

पढ़ें :- Beautiful Hill Station In Summer : गर्मियों इन खूबसूरत वादियों की सैर करें ,  हरे-भरे घास के मैदानों से निहारें प्रकृति की सुंदरता

अग्रवाल की आइसक्रीम

अगर आप आइसक्रीम खाने के शौकिन है तो आप गोरखपुर के अग्रवाल आइसक्रीम  पर जाएं। इसका स्वादा बेहद ही अलग होता है। इसकी दुकान  गोलघर में है।

चौधरी मिठाई वाला

यहां पर कई प्रकार की मिठाई मिलता है। जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। त्योहारों पर यहां पर काफी भीड़ लगी होती है। यहां का जायका लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

यहां पर कई सारे ऐसे जगह हैं, जो घुमने खाने के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इस लिए आप जब भी गोरखपुर जाएं तो इन जगहें पर जाना न भूलें।

पढ़ें :- Myanmar earthquake 2025 : म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंपीय झटके ने पर्यटन उद्योग में हलचल मचा दी , सांस्कृतिक राजधानी मांडले में इसका केंद्र होने से दौड़ी चिंता की लहर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...