1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Farooq Abdullah Firing : शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश, बाल-बाल बचे जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम

Farooq Abdullah Firing : शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश, बाल-बाल बचे जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम

Farooq Abdullah Firing : जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में रॉयल पार्क के पास एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बचे। इस समारोह में डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं, जबकि सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोटें आईं और उनका मेडिकल कराया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला को गृहमंत्री अमित शाह ने किया फोन, घटना के बारे में पूर्व सीएम ने बताया

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के तौर पर हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने काबू कर लिया है और हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने फारूक अब्दुल्ला पर कथित तौर पर बंदूक तान दी। यह एक तनावपूर्ण घटना थी, जिसे समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को काबू कर लिया, जिससे घटना रुक गई। अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल्ला, डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी के साथ, एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।

पढ़ें :- जम्मू में हत्या की कोशिश के बाद फारूक अब्दुल्ला का पहला रिएक्शन, बोले-अल्लाह ने मुझे बचा लिया

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर कहा, ‘अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बचे थे। अभी डिटेल्स साफ़ नहीं हैं, लेकिन जो पता चला है वह यह है कि लोडेड पिस्टल वाला एक आदमी पॉइंट ब्लैंक रेंज में आकर गोली चला पाया। सिर्फ़ क्लोज़ प्रोटेक्शन टीम ने ही गोली को रोका और यह पक्का किया कि हत्या की कोशिश नाकाम हो जाए। इस समय जवाबों से ज़्यादा सवाल हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि कोई Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व CM के इतने करीब कैसे पहुँच गया।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...