नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया साथ ही बीजेपी (BJP) में विलय होने की घोषणा की है। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपने ही साथ ही सात नाम और गिनाए जो बीजेपी (BJP) में जाने वाले हैं। दिलचस्प है कि 15 दिन पहले राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को हटाकर जिन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था, वह अशोक मित्तल भी अब बीजेपी में जा रहे हैं।
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के मुताबिक, सभी सांसदों ने इस संबंध में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इन्हें राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया गया है। इस प्रेस कांफ्रेस के दौरान तीन सांसद उनके साथ मौजूद थे, जबकि अन्य में हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं।
राघव चड्ढा
चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा 2012 के आसपास अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बने। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की आर्थिक और मीडिया रणनीति संभाली, बाद में पंजाब में भी सक्रिय रहे। 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए और पार्टी में युवा चेहरा के रूप में उभरे। वे संसद में प्रभावशाली भाषणों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में पार्टी लीडरशिप से मतभेद के बाद उन्होंने आप छोड़ने का एलान कर दिया है।
अशोक कुमार मित्तल
पढ़ें :- अखिलेश यादव पर बरसे बीजेपी सांसद रवि किशन, बोले-जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका होगा एनकाउंटर
अशोक कुमार मित्तल एक सफल उद्योगपति हैं। वे पंजाब के प्रमुख बिजनेसमैन परिवार से आते हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। 2022 में आप ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेजा। अप्रैल 2026 में ही आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था।
संदीप पाठक
संदीप पाठक आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह पंजाब की राजनीति में पार्टी की जमीनी स्तर पर सक्रियता से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2022 में पंजाब से पाठक राज्यसभा सांसद बने। उन्होंने पार्टी की पंजाब इकाई में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। अब वे राघव चड्ढा के साथ आप से इस्तीफा देकर बीजेपी में जाने की बात कही है।
हरभजन सिंह
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए। पंजाब के जालंधर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले हरभजन 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर राज्यसभा पहुंचे। वे खेल, युवा और पंजाबी संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर बोलते रहे हैं, हालांकि राजनीतिक गतिविधियों में वे अपेक्षाकृत कम सक्रिय दिखे। राघव चड्ढा ने कहा है कि हरभजन सिंह भी आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे।
पढ़ें :- अमृतसर में बनेगा लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर : अरविंद केजरीवाल
विक्रमजीत सिंह साहनी
विक्रमजीत सिंह साहनी भी पंजाब के उद्योगपति परिवार से आते हैं और शिक्षा क्षेत्र में कई संस्थान चलाते रहे। उन्होंने अफगानिस्तान से सिख-हिंदू समुदाय के लोगों की मदद जैसे मानवीय कार्य भी किए। 2022 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। राघव के मुताबिक, साहनी भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाली राज्यसभा सांसद रही हैं और उनकी पहचान एक मुखर महिला अधिकार कार्यकर्ता के रूप में रही है। वर्ष 2015 से 2024 तक वे दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष रहीं, जहां उन्होंने एसिड अटैक, मानव तस्करी और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में सख्त रुख अपनाया। हालांकि, पार्टी के भीतर मतभेदों और मुख्यमंत्री आवास से जुड़े कथित विवाद के चलते वे हाल के समय में सुर्खियों में रहीं।
राजिंदर गुप्ता
राजिंदर गुप्ता पंजाब के एक बड़े उद्योगपति हैं। वो ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजिंदर गुप्ता पंजाब से सबसे अमीर व्यक्ति हैं। राजिंदर गुप्ता का जन्म 2 जनवरी 1959 को हुआ था. ट्राइडेंट ग्रुप का मुख्यालय लुधियाना, पंजाब में स्थित है। इस ग्रुप की प्रमुख इंडस्ट्रीज में होम टेक्सटाइल्स, पेपर मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल्स और पावर शामिल हैं। राजनीति में उनकी भूमिका तब और मजबूत हुई जब आम आदमी पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा सांसद के रूप में संसद भेजा।