1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नौतपा में आसमान से बरस रही है आग, दिल्ली में टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड,पारा 52 डिग्री सेल्सियस पार

नौतपा में आसमान से बरस रही है आग, दिल्ली में टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड,पारा 52 डिग्री सेल्सियस पार

नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड बुधवार 29 मई को टूट गए। पहली बार दिल्ली में पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड बुधवार 29 मई को टूट गए। पहली बार दिल्ली में पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।

पढ़ें :- Cough Syrup Syndicate Investigation : ED लग्जरी गाड़ियों की सीरीज 9777 और 1111 के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग और सरगना की तलाश में जुटी

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली के मंगेशपुर इलाके में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

तापमान का रिकॉर्ड बनाने के बाद अचानक बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज

दिल्ली में अचानक बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत मिली है। भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...