1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Video-सानिया मिर्जा को फिर हुआ प्यार? 39 की उम्र में करेंगी दूसरी शादी! डेटिंग पर दिया बड़ा हिंट…

Video-सानिया मिर्जा को फिर हुआ प्यार? 39 की उम्र में करेंगी दूसरी शादी! डेटिंग पर दिया बड़ा हिंट…

पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Former tennis player Sania Mirza) ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। जब उनसे उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने साफ किया कि उनके जीवन में कोई मर्द नहीं है, लेकिन इसके बाद ही वो बोलीं- क्या पता हो भी सकता है?

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Former tennis player Sania Mirza) ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। जब उनसे उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने साफ किया कि उनके जीवन में कोई मर्द नहीं है, लेकिन इसके बाद ही वो बोलीं- क्या पता हो भी सकता है? इस बातचीत के दौरान सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने बेटे के बारे में बताया कि उनका बेटा भी टेनिस खेलता है, लेकिन उसे टेनिस उतना पसंद नहीं है। सानिया ने कहा कि उनके बेटे को स्पोर्ट्स में दिलचस्पी जरूर है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर से लेकर सोहा अली खान तक बने बच्चे, जमकर खेली होली

सानिया को बॉयज ट्रिप पर बुलाते हैं उनके दोस्त

39 साल की टेनिस स्टार अपनी दोस्त फराह खान (Farah Khan) के साथ अंगद बेदी और नेहा धूपिया के यूट्यूब शो डबल डेट (Double Date) पर पहुंची थीं। इस दौरान अंगद बेदी (Angad Bedi) ने सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से सवाल किया- आपको किसी मेल फ्रेंड ने कॉफी डेट के लिए नहीं पूछा? इस सवाल के जवाब में सानिया मिर्जा (Sania Mirza)  ने कहा, “वो लोग मुझे बॉयज ट्रिप के लिए बुलाते हैं। वो मुझे लड़कों की तरह ही ट्रीट करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IVM Podcasts (@ivmpodcasts)

क्या सिंगल हैं 39 साल की सानिया मिर्जा?

अंगद के सवाल पर फराह ने कहा कि उनके पुरुष दोस्त उन्हें फोन करके पूछते हैं कि क्या सानिया मिर्जा वाकई सिंगल हैं? इस पर सानिया कहती हैं कि वो सच में सिंगल हैं। इस सवाल के बाद अंगद एक बार फिर सानिया से पूछते हैं, “क्या आपको नहीं लगता किसी पुरुष के साथ आप खूबसूरत पल बिताओ? अंगद के सवाल पर फराह कहती हैं कि आपको कैसे पता कि वो नहीं बिता रही हैं?

सानिया मिर्जा ने दिया जवाब

पहले तो सानिया फराह का सपोर्ट करती हैं, लेकिन उसके तुरंत बाद वो कहती हैं कि कोई मर्द नहीं है, या हो भी सकता है। ये बोलने के बाद सानिया हंसने लगती हैं और कहती हैं कि वो सिर्फ मजाक कर रही हैं। वो सिंगल हैं।

सानिया मिर्जा और फराह खान की दोस्ती के बारे में

सानिया मिर्जा और फराह खान की दोस्ती की बात करें तो उनकी दोस्ती काफी गहरी है। दोनों सोशल मीडिया और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के साथ दोस्ती पर बात कर चुकी हैं। सानिया ने एक बार एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके जीवन के सबसे मुश्किल समय में फराह खान मजबूती से उनके साथ खड़ी रही थीं। फराह खान अपनी दोस्त सानिया के पॉडकास्ट में भी पहुंची थीं। उस दौरान भी दोनों की खास दोस्ती साफ नजर आ रही थी।

 

साल 2010 में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर से की थी शादी
सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 12 अप्रैल साल 2010 में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई थी। उनकी ये शादी हैदराबाद में हुई थी। शादी के बाद दोनों दुबई शिफ्ट हो गए थे। साल 2018 में सानिया मिर्जा ने अपने बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है। बेटे के जन्म के करीब 5 साल बाद यानी साल 2023 में सानिया और शोएब मलिक का रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद साल 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...