1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gangster Tillu Tajpuria Murder : गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट कर टिल्लू ताजपुरिया के हत्या की ली जिम्मेदारी, बड़ा कबूलनामा

Gangster Tillu Tajpuria Murder : गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट कर टिल्लू ताजपुरिया के हत्या की ली जिम्मेदारी, बड़ा कबूलनामा

देश के हाई सिक्युरिटी जेल कही जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुए गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की मंगलवार को हत्या हो गई है। जबकि एक घायल है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जेल में गैंगस्टर टिल्लू पर जानलेवा हमला हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के हाई सिक्युरिटी जेल कही जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुए गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की मंगलवार को हत्या हो गई है। जबकि एक घायल है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जेल में गैंगस्टर टिल्लू पर जानलेवा हमला हुआ है। तिहाड़ जेल प्रशासन गैंगस्टर टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

गैंगस्टर गोल्डी ने फेसबुक पर पोस्ट करके कबूल किया है कि उसने ही टिल्लू की हत्या कराई है। गैंगस्टर गोल्डी ने लिखा कि आज जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हुआ है। वो हमारे भाई ने योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है। गोगी मान भाई के नुकसान में टिल्लू ने जिम्मेदारी ली थी और ये शुरू से ही हमारे भाइयों का दुश्मन था।

आज गोगी मान ग्रुप वाले भाइयों का सिर ऊंचा कर दिया, बड़े भाई गोगी का बदला लेकर। उसने आगे लिखा कि और भी जो जिंदा रह गए हैं, उनका नंबर भी जल्द आएगा। जिस किसी का भी हाथ है, हमारे किसी भाई के नुकसान में उसे जल्द मौत के घाट उतारा जाएगा।

गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

बता दें कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार हुआ है। गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की हत्या हुई है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने विरोधी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, हालांकि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जेल के अंदर से ही टिल्लू ताजपुरिया जरायम की दुनिया का काम संभालता था।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

विरोधी गैंग के चार सदस्यों ने किया हमला

तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वार्ड में ग्राउंड फ्लोर पर टिल्लू ताजपुरिया बंद था। टिल्लू पर सुबह करीब सवा छह बजे जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने सुए से हमला किया था। बताया जाता है कि हमलावर चारों ने लोहे की रॉड से सुआ बना रखा था। जेल प्रशासन घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...