1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में गैस संकट गहराया, अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नौतनवा में गैस संकट गहराया, अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नौतनवा में गैस संकट गहराया, अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: रसोई गैस की लगातार किल्लत झेल रहे उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर नौतनवा तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला और मंत्री दयानंद यादव के नेतृत्व में कई दर्जन अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कर्ण सिंह को ज्ञापन सौंपा।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इंडियन गैस एजेंसी समय से गैस सप्लाई सुनिश्चित नहीं करती है, तो एजेंसी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एचपी गैस एजेंसी और इंडियन गैस एजेंसी में कथित दलालों की सक्रियता बढ़ गई है, जिनके माध्यम से गैस की तस्करी कर भारी अनियमितताएँ की जा रही हैं। इस कारण वास्तविक उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि गैस वितरण व्यवस्था की तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द होगा CAPF कानून, साझा किया सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक का वीडियो

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...