HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद दर्दनाक हादसा: संजय सिंह बोले-श्मशान में हुए हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच

गाजियाबाद दर्दनाक हादसा: संजय सिंह बोले-श्मशान में हुए हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गाजियाबाद में हुई घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। राज्यसभा सांसद ने गाजियाबाद हादसे को हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना पर सबकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सात दिसंबर तक जारी खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचने के लिए प्रदेश के जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है उनमें से 3,50,000 किसानों की धान खरीद अब तक नहीं हो सकी है।

पढ़ें :- UP News : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरयू नदी में लगाई डुबकी, अयोध्‍या में पगड़ी उतारकर लगाए जय श्रीराम के नारे

किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। सरकार कुछ और बोल रही है और हकीकत कुछ और है। प्रदेश में धान खरीद के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के दो किसान अब तक किसान आंदोलन के दौरान आत्महत्या कर चुके हैं, पर केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नए किसान कानूनों को वापस लेने को तैयार नहीं है। कहा, सरकार रेल, तेल, कोल सहित देश की सारी संपत्ति बेचने में लगी है।

उन्होंने सोमवार को होने वाली वार्ता में सरकार को किसानों की मांगें मानते हुए किसान बिल वापस लेने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विश्वास जताया कि कुंवर सागर पटेल और आलोक द्विवेदी के आने से प्रदेश में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार तिवारी, राजन शुक्ला, आशुतोष तिवारी, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र तिवारी, आदित्य मिश्रा, भोलू पांडे, विशाल मिश्रा, आशीष मिश्रा, अजय कुमार उपाध्याय, कपिल देव यादव आदि मौजूद रहे।

अनुदानित महाविद्यालय-विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के पक्ष में बुलंद की आवाज
एक अन्य प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के पक्ष में आवाज बुलंद की। उन्होंने वर्षों से महज तीन-चार के वेतन पर कार्यरत शिक्षकों को नियमित करने की मांग की। कहा, न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार संघ की मांगों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर संघ के विधिक सलाहकार नीरज श्रीवास्तव, डॉक्टर अनुराग मिश्रा मौजूद रहे।

इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता
वहीं, रविवार को प्रदेश कार्यालय पर महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सागर पटेल और बीकापुर, अयोध्या के पूर्व विधायक संत श्री राम द्विवेदी के पुत्र आलोक द्विवेदी को सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। इसके साथ ही प्रदेश में धान खरीद की सुस्त रफ्तार को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।

पढ़ें :- Sensex Opening Bell : शेयर बाजार में मजबूती लौटी, पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...