HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पति संग मिलकर प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

पति संग मिलकर प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

कभी-कभी प्यार का अंजाम इतना खतरनाक होता है। कि लोग एक दूसरे से जान के दुश्मन बन जाते है। ऐसा ही गुजरात के वड़ोदरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मामला की छानबीन के बाद तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

कभी-कभी प्यार का अंजाम इतना खौफनाक होता है कि लोग एक दूसरे से जान के दुश्मन बन जाते है। ऐसा ही गुजरात के वड़ोदरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मामला की छानबीन के बाद तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, 21वीं सदी के राजा हैं, जिनको कैबिनेट, संसद और संविधान से नहीं है मतलब : राहुल गांधी

बता दें कि गुजरात के वड़ोदरा में एक प्रेमिका ने अपने पति संग मिल कर अपने प्रेम का हत्या कर दी। पुलिस केस की छान-बीन के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान विशाल वायड़े के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि मृतक के भाई ने शिकायत में बताया है कि उसके भाई का आरोपी महिला से संबंध था। छान-बीन के मुताबिक मृतक और आरोपी लड़की एक ही इलाके में रहते थे और वे एक दूसरे से प्यार करने लगे। करीब एक साल बाद युवती की शादी किसी और लड़के से हो गई और वो बिल गांव में अपने पति जयेश माली के साथ रहने लगी।

यही नही शादी के बाद भी विशाल और आरोपी लड़की गीता आपस में मिलते जुलते और बात करते थे। इन दोनों के प्रेम प्रसंग की खबर जयेश को लग गई जिसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। जिसके बाद गीता ने शनिवार रात 10:30 बजे विशाल को यश कॉम्पलेक्स के बाहर कर हमला कर दिया।

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...