1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. करवाचौथ पर गिरा सोने का भाव, चांदी 2138 रुपये हुई सस्ती

करवाचौथ पर गिरा सोने का भाव, चांदी 2138 रुपये हुई सस्ती

करवाचौथ पर्व (Karwa Chauth Festival) पर सोने भाव 143352 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 2138 रुपये गिरकर 192267 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। ये रेट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)  के दोपहर डेढ़ बजे के करीब हैं। चांदी की तुलना में आज सोना केवल 248 रुपये ही सस्ता हुआ है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। करवाचौथ पर्व (Karwa Chauth Festival) पर सोने भाव 143352 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 2138 रुपये गिरकर 192267 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। ये रेट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)  के दोपहर डेढ़ बजे के करीब हैं। चांदी की तुलना में आज सोना केवल 248 रुपये ही सस्ता हुआ है। एमसीएक्स (MCX)  के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 49744 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स (MCX)  सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 227781 रुपये सस्ता हो चुका है।

पढ़ें :- Gold Silver Price :  मुंह के बल गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें क्या है आज का रेट

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में हाजिर सोना 0.5 फीसदी गिरकर 4,039.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर (US Gold Futures) 0.6% गिरकर 4,051.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

अमेरिकी फेड के फैसले का सोने पर असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने ब्याज दरों को 3.75 फीसदी से 4 फीसदी के दायरे में बनाए रखा है। यह फैसला बाजार की उम्मीदों के अनुरूप था। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है, क्योंकि सोना रखने पर ब्याज नहीं मिलता। इसके मुकाबले ब्याज देने वाले निवेश विकल्प आकर्षक हो सकते हैं। हालांकि, सोने की कीमतों पर डॉलर की चाल, महंगाई, वैश्विक तनाव और निवेशकों की मांग का भी असर पड़ता है।

पढ़ें :- Gold Silver Price Today : US Fed के पॉलिसी से पहले MCX पर सोना फिसला , जानें आज का रेट

29 अक्टूबर को प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें

दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का भाव

24 कैरेट: ₹1,43,530

22 कैरेट: ₹1,31,569

चांदी का भाव: ₹1,92,800 प्रति किलो

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, चांदी 31800 टूटी और सोना 4800 रुपये हुआ सस्ता

मुंबई में आज 10 ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट: ₹1,43,780

22 कैरेट: ₹1,31,798

चांदी का भाव: ₹1,93,130 प्रति किलो

बेंगलुरु में आज 10 ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट: ₹1,43,890

22 कैरेट: ₹1,31,899

चांदी का भाव: ₹1,93,280 प्रति किलो

कोलकाता में आज 10 ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट: ₹1,43,590

22 कैरेट: ₹1,31,624

चांदी काा भाव: ₹1,92,870 प्रति किलो

हैदराबाद में आज 10 ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट: ₹1,44,010

22 कैरेट: ₹1,32,009

चांदी का भाव: ₹1,93,430 प्रति किलो

चेन्नई में आज 10 ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट:₹1,44,310

22 कैरेट:₹1,32,284

चांदी का भाव: ₹1,94,010 प्रति किलो

नोट: ये खुदरा बाजार के सांकेतिक रेट हैं। इनमें लोकल टैक्स, जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव जरूर पता करें।

24 और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें लगभग 99.9 फीसदी सोना होता है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोने में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह आभूषण बनाने के लिए अधिक टिकाऊ बनता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...