भारतीय बाजार में इन दिनों सोना चांदी में महंगाई आई है। इस समय सावन का महीना तो खत्म हो गया है पर भादो के महीने में भी चांदी और सोने के भाव में तेजी आई है। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं।
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इन दिनों सोना चांदी में महंगाई आई है। इस समय सावन का महीना तो खत्म हो गया है पर भादो के महीने में भी चांदी और सोने के भाव में तेजी आई है। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो आज यहां इसके रेट देख कर ही बाजार जायें ताकि आप को कोई समस्या न हो और आप किसी भी प्रकार के फर्जी लोगों की बातों में न फस सकें। इधर सावन के महीने के बाद भादों का सीजन चल रहा है। इस महीने भी कई त्यौहार हैं जिसके चलते चांदी और सोना महंगा हुआ है।

आप को बताते चले कि यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में आज सोना चांदी का बाजार गर्म है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 103180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं 22 कैरेट सोना आज 94590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो चांदी के भी भाव इन दिनों काफी बढ़े हैं। बतादें कि आज चांदी का ताजा भाव 1,16,900 प्रति किलोग्राम है।