1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Rate : सोना 5000 से अधिक टूटा और चांदी के दाम 15000 रुपये से अधिक की फिसली, जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Rate : सोना 5000 से अधिक टूटा और चांदी के दाम 15000 रुपये से अधिक की फिसली, जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Rate 2 April: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग (Iran-Israel-US Conflict) के बीच सोना-चांदी (Gold-Silver) और पिघल गए हैं। सर्राफा बाजारों में आज गुरुवार 2 अप्रैल को सोने का भाव 5346 रुपये प्रति 10 ग्रााम सस्ता होकर बिना जीएसटी (GST) 145507 रुपये पर आ गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gold-Silver Rate 2 April: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग (Iran-Israel-US Conflict) के बीच सोना-चांदी (Gold-Silver) और पिघल गए हैं। सर्राफा बाजारों में आज गुरुवार 2 अप्रैल को सोने का भाव 5346 रुपये प्रति 10 ग्रााम सस्ता होकर बिना जीएसटी (GST) 145507 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी (Silver) के आज के भाव में 15176 रुपये प्रति किलो की बंपर गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 224660 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

पढ़ें :- Gold Silver rate : सोना भी धड़ाम , चांदी लुढ़की , जानिए आज के रेट

IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट (Bullion Market) के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 30614 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, IBJA के मुताबिक चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 161273 रुपये की गिरावट दर्ज क गई है।

IBJA के रेट के मुताबिक आज 2 अप्रैल को गोल्ड 995 यानी 23 कैरेट सोने का भाव बिना जीएसटी 144924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, गोल्ड 916 यानी 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी 133284 रुपये पर है। गोल्ड 750 यानी 18 कैरेट सोने का भाव आज 109130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, गोल्ड 585 यानी 14 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 85122 रुपये पर है।

युद्ध के बीच कितना सस्ता हुए सोना-चांदी

ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध (Iran-Israel-US Conflict)  के बीच सोना अबतक 13590 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी के भाव इस दौरान 43240 रुपये गिरे हैं। बता दें 27 फरवरी 2026 को सोना 159097 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी इस दिन 267900 रुपये प्रति किलो के रेट से बंद हुई थी। अगले दिन 28 फरवरी को इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया। शानिवार और रविवार के दिन आईबीजेए सोने-चांदी के रेट जारी नहीं करता।

पढ़ें :- Gold-Silver Rate Crash : चांदी 1.75 लाख रुपये सस्ती, सोना 37,000 रुपये टूटा

आज की गिरावट के पीछे क्या है वजह?

युद्ध के बीच सर्राफा बाजार (Bullion Market)  में सोने-चांदी गिरती की कीमतों के कारणों के बारे में केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने बताया कि आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट के पीछे ट्रंप का ईरान युद्ध पर ताजे बयान के बाद का तनाव, तेल की बढ़ती कीमतें और मजबूत डॉलर हैं।

सोना-चांदी खरीदें या और गिरावट का करें इंतजार

केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया (Ajay Kedia, President, Kedia Commodities) ने बताया कि आने वाले समय में गिरावट जारी रह सकती है। सोना 1,15,000 रुपये के स्तर को छू सकता है, जबकि चांदी लगभग 1,75,000 रुपये तक फिसल सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि युद्ध या संकट की शुरुआत में आई गिरावट के बाद, सोने-चांदी की कीमतें बाद में बढ़ती हैं। इसलिए वर्ष की दूसरी छमाही में इन्हें सपोर्ट मिलने की संभावना है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : चांदी में तूफानी तेजी, पहली बार 4 लाख पार, सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें आज का भाव?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...