नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस में एक खतरनाक घटना सामने आई है। ट्रेन के इंजन पर बाहर से फेंकी गई वस्तु टकराने से सामने का शीशा टूट गया, जिससे इंजन में मौजूद असिस्टेंट लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेन संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और रेलवे अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त एक दूसरी ट्रेन विपरीत दिशा से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी ने चलती ट्रेन से शराब की खाली बोतल और अन्य सामान बाहर फेंक दिया, जो सीधे GT एक्सप्रेस के इंजन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन की विंडशील्ड चकनाचूर हो गई और टूटे कांच के टुकड़े असिस्टेंट लोको पायलट को लग गए। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
हादसे के बाद ट्रेन को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और आगे की यात्रा के लिए दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायल कर्मचारी का इलाज रेलवे अस्पताल में कराया जा रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
SHOCKING
Stone-pelters attacked the New Delhi–Chennai GT Express in Andhra Pradesh, injuring a loco pilot and damaging the locomotive windshield. Investigation is underway.https://t.co/4mqbXPcdzC — NewsZone (@NewsZonex24) June 6, 2026
पढ़ें :- VIDEO : सनकी सऊद स्कूल में घुसा और क्लासरूम से निशात फातिमा को खींचकर ले गया फिर दागी तीन गोलियां, आरोपी सोशल मीडिया पर लिखा था अलविदा
RPF ने शुरू की जांच
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि चलती ट्रेनों से सामान फेंकना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
यह घटना गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सिंगरायकोंडा और उलावापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच रात करीब 1 बजे हुई। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों कुछ यात्रियों ने बचा हुआ खाना और खाली शराब की बोतलें बाहर फेंकी थीं, जो GT एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गईं।