1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोरबी हादसे में 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार, आईजी बोले-दोषियों को सख्त सजा दिलाएंगे

मोरबी हादसे में 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार, आईजी बोले-दोषियों को सख्त सजा दिलाएंगे

गुजरात के मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। आईजी राजकोट रेंज अशोक कुमार यादव ने बताया कि अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। आईजी राजकोट रेंज अशोक कुमार यादव ने बताया कि अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, अब जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

झूला पुल टूटने से हुआ हादसा
बता दें कि, मोरबी में मच्छू नदी पर बने झूला पुल टूट गया। इस मामले में झूले पर सवार करीब 400 लोग नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 130 लोगों की जान चली गयी है। वहीं, दर्जनों लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है।

गैर इरादतन हत्या का केस
पुलिस ने गुजरात के मोरबी शहर में केबल पुल के रखरखाव और संचालन का काम देखने वाली एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मच्छु नदी पर केबल पुल रविवार को टूट गया था।
FIR में क्या है

ये लोग हुए गिरफ्तार
आईजी राजकोट रेंज ने बताया कि अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें टिकट काटने वाले, तीन सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य लाग शामिल हैं। आईजी ने कहा कि जांच में जिसका—जिसका नाम आएगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...