Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Gochar 2025 :  दिवाली से पहले देव गुरु बृहस्पति  करने वाले हैं  राशि परिवर्तन , गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

Guru Gochar 2025 :  दिवाली से पहले देव गुरु बृहस्पति  करने वाले हैं  राशि परिवर्तन , गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Gochar 2025 :  देवताओं के गुरु बृहस्पति गोचर करने वाले है। ज्ञान और शुभता के  कारक ग्रह गुरु राशि परिवर्तन करने वाले है। अब 18 अक्टूबर को गुरु ग्रह का गोचर होने वाला है।  वह कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। वह इस राशि में 4 दिसंबर तक रहेंगें। इसके बाद देव गुरु बृहस्पति 4 दिसंबर को रात 8 बजकर 39 पर मिथुन राशि में वापस लौट जाएंगे। गुरु बृहस्पति के इस गोचर कुछ राशियों के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम आने की संभावना है । सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। वह तीन राशि है कर्क, कन्या और वृश्चिक।

पढ़ें :- Venus Transit : शुक्र गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय

कर्क
कर्क राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। देव गुरु बृहस्पति के गोचर से  जातकों के ऊपर सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। जहां आपको निवेश में अच्छा लाभ होने के योग बनेंगे ,वहीं इस दौरान संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी ।

कन्या
कन्या राशि के जातकों को गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और रचनात्मकता बढ़ेगी। परेशानियों का समाधान होगा। करियर संबंधी मामलों में भी अक्टूबर का महीना आपके लिए लाभदायक रहेगा। खास तौर पर दिवाली से आपके लिए अच्छा समय शुरू होगा।  आर्थिक लाभ का भी सहयोग बनेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों में उत्साह का संचार रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक मामले में संयम से काम लें।

पढ़ें :- Sawan Purnima 2026 : इस दिन रखा जाएगा सावन पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
Advertisement