HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Happy Birthday Rohit Sharma: पैसे ना होने के कारण रोहित शर्मा दूध बेच कर खरीदे थे क्रिकेट किट

Happy Birthday Rohit Sharma: पैसे ना होने के कारण रोहित शर्मा दूध बेच कर खरीदे थे क्रिकेट किट

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ है। IPL में मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने 5 बार खिताब जिताया है। रोहित शर्मा की काबिलियत उन्हें आज टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना चुकी है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Happy Birthday Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ है। IPL में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)को रोहित शर्मा ने 5 बार खिताब जिताया है। रोहित शर्मा की काबिलियत उन्हें आज टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना चुकी है।

पढ़ें :- BCCI Central Contract: रोहित-कोहली-जड़ेजा का डिमोशन, A+ ग्रेड में इनकी एंट्री; सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़े बदलाव!

रोहित शर्मा के पिता गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट फर्म में काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उनका बचपन काफी कठिनाइयों से सामना कर पड़ रहा था। रोहित शर्मा ने 1999 में पहली बार क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू की। इसके लिए उन्होंने अपने चाचा से उधार लिया था।

बताया जा रहा है कि कैंप में रोहित के खेल को देखते हुए उनके कोच ने उन्हें Admission in ‘Swami Vivekananda International School’लेने को कहा जिसके लिए रोहित को 4 साल की स्कॉलरशिप भी मिल गई।

रोहित शर्मा ने एकेडमी (Rohit Sharma Academy) में तो भाग ले लिया लेकिन उनके पास अच्छी क्रिकेट किट खरीदने के पैसे नहीं थे। इसके लिए उन्होंने लोकल ट्रेन के धक्के खाए और घर-घर जाकर दूध तक बेचा। इस बात का खुलासा हाल ही में उनके साथी प्रज्ञान ओझा ने जियो सिनेमा पर एक शो में किया था।

पढ़ें :- रोहित शर्मा पर BCCI और चयनकर्ताओं का भरोसा बढ़ा, टेस्ट कप्तानी को एक और जीवनदान!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...