Hardik Pandya accused of insulting the Indian flag : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पांड्या पर फाइनल में जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। इस मामले में एक वकील ने पुणे के पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे के वकील वाजिद खान ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर तिरंगे के अपमान को लेकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दी है। वकील का आरोप है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पांड्या जश्न में इतने डूब गए कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का ख्याल रखना भूल गए। शिकायत में कहा गया कि हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। उनके पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था।
वकील वाजिद खान का कहना है कि राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हार्दिक पांड्या जश्न में इतने मग्न थे कि उस समय राष्ट्रीय ध्वज पीठ से बंधकर नाच रहे थे और वे राष्ट्रीय ध्वज को पहने हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए दिखाई दिए। शिकायतकर्ता का मानना है कि यह ध्वज का अपमान है। इसलिए उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
खान ने आगे कहा, ‘जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया, तो उन्होंने पहले मुझे बताया कि घटना कहीं और हुई थी, यहां नहीं। मैंने उन्हें बताया कि चूंकि राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र का प्रतीक है, इसलिए शिवाजी नगर में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अब उन्होंने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली है और मुझे उसकी एक प्रति दे दी है। देखते हैं आगे क्या होता है। मैंने आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है।”