1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा : रेवाड़ी की कोरोना जेल से 13 कैदी फरार, सभी हैं पॉजिटिव

हरियाणा : रेवाड़ी की कोरोना जेल से 13 कैदी फरार, सभी हैं पॉजिटिव

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनी कोरोना जेल से 13 कैदी बीती रात को फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नई जेल को कोरोना जेल बनाया गया है। शनिवार की रात कोरोना पॉजिटिव कैदियों ने एक बैरक की ग्रिल काट दी और चादर की रस्सी बना भाग निकले।

By संतोष सिंह 
Updated Date

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनी कोरोना जेल से 13 कैदी बीती रात को फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नई जेल को कोरोना जेल बनाया गया है। शनिवार की रात कोरोना पॉजिटिव कैदियों ने एक बैरक की ग्रिल काट दी और चादर की रस्सी बना भाग निकले।

पढ़ें :- 31 मार्च को 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिल्ली महारैली में राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सुबह बंदियों की गिनती होने लगी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

बता दें कि जिला के गांव फिदेड़ी में नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है। फरार सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे। पुलिस की टीमें जिलेभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी है। आसपास के गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...