1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana New DGP: IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, इनके बारे में जानिए

Haryana New DGP: IPS अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नए डीजीपी, इनके बारे में जानिए

बताया जा रहा है, शत्रुजीत सिंह कपूर की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) पैनल समिति की बैठक के छह दिन बाद हुई है। शत्रुजीत सिंह कपूर 1990 बैच के अधिकारी हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद शत्रुजीत सिंह कपूर को चुनने के इच्छुक थे। ये वर्तमान में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana New DGP: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर (Shatrujeet Singh Kapoor) को हरियाणा का डीजीपी नियुक्त किया गया है। बुधवार को हरियाणा सरकार ने उनके नाम पर मुहर लगाई। शत्रुजीत सिंह कपूर की गिनती मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों में की जाती है। इसके पहले पीके अग्रवाल (PK Aggarwal) इस पद पर तैनात थे, जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 2023 को समाप्त हो गया है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार के दौरान एक के बाद एक घोटाला सबके सामने आया: अनुराग ठाकुर

बताया जा रहा है, शत्रुजीत सिंह कपूर की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) पैनल समिति की बैठक के छह दिन बाद हुई है। हरियाणा के डीजीपी का पद के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों मुहम्मद अकील (1988 बैच), डॉ. रमेश चंद्र मिश्रा (1989 बैच) और शत्रुजीत सिंह कपूर (1990 बैच) को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कपूर इससे पहले विजिलेंस में थे। वह इस पद के लिए सबसे आगे थे। जिस दिन चयन प्रक्रिया शुरू हुई, उसी दिन उनका चयन निश्चित लग रहा था।

बता दें कि, शत्रुजीत सिंह कपूर 1990 बैच के अधिकारी हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद शत्रुजीत सिंह कपूर को चुनने के इच्छुक थे। ये वर्तमान में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हैं।

 

पढ़ें :- देवरिया में सनसनीखेज वारदात: घटनास्थल पर पहुंचे प्रमुख सचिव गृह और स्पेशल डीजी, कहा-14 लोगों को हिरासत में लिया गया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...