1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Haryana News: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला का विवादित बयान, कहा-जो लोग BJP को वोट देते हैं वो राक्षस प्रवृत्ति के हैं…

Haryana News: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला का विवादित बयान, कहा-जो लोग BJP को वोट देते हैं वो राक्षस प्रवृत्ति के हैं…

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भाजपा और विपक्षी दल अपनी अपनी तैयारियां तेज कर कर दी हैं। इस बीच हरियाण के कैथल में कांग्रेस का जन आक्रोश प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राणदीप सुरजेवाला (Congress leader Randeep Surjewala) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भाजपा और विपक्षी दल अपनी अपनी तैयारियां तेज कर कर दी हैं। इस बीच हरियाण के कैथल में कांग्रेस का जन आक्रोश प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राणदीप सुरजेवाला (Congress leader Randeep Surjewala) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि, जो लोग भाजपा और जेजेपी को वोट देते हुए हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से आज उन्हें श्राप देता हूं।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

इस मौके पर कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने महिलाओं, किसान, गरीब की थाली से रोटी छीनने का काम किया। किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिल रहा है। लागत पर डबल मुनाफा नहीं दिया। गृहणियां महंगाई की मार से परेशान है। किरण चौधरी ने कहा कि इस बार मीठी गोली नहीं चूसनी हैं, राज लेकर आना है। राज तब आएगा जब एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करोगे।

भाजपा ने रणदीप सुरजेवाला पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राणदीप सुरजेवाला (Congress leader Randeep Surjewala) के विवादित बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा की तरफ से लगातार इसको लेकर पलटवार किया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव की प्रतिक्रिया सामने आई है। ओपी धनखड़ ने कहा, ‘शायद भगवान ने रणदीप सुरजेवाला की मति (बुद्धि ) हर ली है, जा को मैं दारूण दुख देऊ, ताकि मति पहले हर लेऊ। जनता जनार्दन ईश्वर का विराट रूप है। मतदाता ईश्वर को राक्षस प्रवृत्ति का कहना घोर अपमान जनक है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...