HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. क्या सच में अलग हो गए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी?, आधी रात को ट्वीट कर बताया सच

क्या सच में अलग हो गए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी?, आधी रात को ट्वीट कर बताया सच

राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म UT 69 (Movie UT 69) को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें राज के साथ जेल में आपबीती की झलक दिखाई गई। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म UT 69 (Movie UT 69) को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें राज के साथ जेल में आपबीती की झलक दिखाई गई। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

पढ़ें :- Actresses Valentine Day Special: Valentine Day' पर शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनम कपूर ने ख़ास अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे, देखें देखें स्पेशल तस्वीरें

दरअसल, राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने आधी रात को ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। ट्वीट में राज ने लिखा, ‘हम अलग हो गए हैं। आप से अनुरोध है कि हमें इस मुश्किल फेज में थोड़ा समय दें।’ इसके साथ राज ने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई।

पढ़ें :- Shilpa Shetty Kundra workout Video: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने रूटीन फिटनेस वर्कआउट वीडियो किया शेयर

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि क्या राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अलग हो गए हैं। कई लोग इसे प्रमोशन बता रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, ‘अलगाव मतलब, तलाक?’ एक ने कहा, ‘घटिया नौटंकी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मूवी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।’ एक ने कहा, ‘अलगाव मतलब, मास्क का राज कुंद्रा से अलगाव।’ इसी तरह कई लोग राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...