Helicopter Crash : जॉर्डन में ट्रैनिंग के दौरान बुधवार (18 नवंबर) को ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पांच सैन्य अधिकारी घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, घायलों में एक अधिकारी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चार अन्य अधिकारियों को हल्की चोटें लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए क्वीन आलिया मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
पढ़ें :- Nvidia Hopper chips : एनवीडिया ने US की मंजूरी के बावजूद चीन को Hopper chips भेजना किया बंद
सेना के एक बयान के मुताबिक, हेलिकॉप्टर सैन्य अभ्यास में शामिल था, तभी यह दुर्घटना हुई. हादसे के बाद संबंधित टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात संभालने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।
हालांकि, शुरुआती बयान में हेलिकॉप्टर को हुए नुकसान और हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में जारी अपडेट में पांच अधिकारियों के घायल होने की पुष्टि की गई है।
फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह नहीं बताई गई है। सेना की ओर से इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।