1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 25 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

25 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

25 March March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 25 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

25 March March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 25 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी

1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2003 – सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008 –
टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।
अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था।

25 मार्च को इन लोगो का होता है जन्मदिन

1965 – मोहन यादव – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री हैं।
1948 – फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता
1943 – तेज राम शर्मा, भारतिय कवि।
1933 – वसंत गोवारिकर – पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
1932 – अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी – भारत के भूतपूर्व 26वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1927 – पी. शानमुगम – दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
1914 – नॉर्मन बोरलॉग – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी थे।
1838- विलियम वेडरबर्न – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।

25 मार्च को हुए निधन

पढ़ें :- यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन ईद के बाद शुरू कराए सरकार : महेंद्र सिंह

2020 – निम्मी – भारतीय सिनेमा में 60 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री थीं।
2014 – नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
2011 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।
1975 – देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1931 – गणेशशंकर विद्यार्थी – प्रसिद्ध समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...