HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 10 April ka Itihas: आज ही के दिन टाइटैनिक हुआ था रवाना, जानें इतिहास की और रोचक जानकारियां

10 April ka Itihas: आज ही के दिन टाइटैनिक हुआ था रवाना, जानें इतिहास की और रोचक जानकारियां

कोई नहीं जानता था कि ये यात्रा इस जहाज की पहली और आखिरी यात्रा होगी। इसमें सफर करने वाले यात्री और यह जहाज इस तरह से इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

10 April ka Itihas: इतिहास के पन्नों में कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं। कुछ अच्छी तो कुछ बुरी। आज की तारीख 10 अप्रैल 1912 में टाइटैनिक जहाज  ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ था। कोई नहीं जानता था कि ये यात्रा इस जहाज की पहली और आखिरी यात्रा होगी। इसमें सफर करने वाले यात्री और यह जहाज इस तरह से इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगे। किसे पता था दुनिया का सबसे बड़ा टाइटैनिक जहाज पानी में डूब जाएगा। जब यह घटना हुई थी तब टाइटैनिक जहाज 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इंग्लैंड के साउथम्पटन से अमेरिका के न्यूयॉर्क की ओर बढ़ रहा था। मगर अचानक तीन घंटे के अंदर 14 और 15 अप्रैल 1912 को अटलांटिक महासागर में यह जहाज डूब गया था। इस हादसे के बाद कनाडा से 650 किलोमीटर की दूरी पर 3,843 मीटर की गहराई में जहाज दो भागों में टूट गया था और दोनों हिस्से एक दूसरे से 800 मीटर दूर हो गए थे।  टाइटैनिक हादसे में करीब 1500 लोगों की मौत हुई थी।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

आज ही के दिन हुई थी ये घटनाएं-

2008 – सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।
2003 – आज ही के दिन इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा हुआ था।
2002 – 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया था।
2001 – भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर भी आज ही के दिन हुआ था।
2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
1999 – भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया गया था।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
1917 – महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की।
1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...