1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Waqf Amendment Bill : लालू प्रसाद यादव, बोले- मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं अन्यथा अकेला ही काफी था

Waqf Amendment Bill : लालू प्रसाद यादव, बोले- मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं अन्यथा अकेला ही काफी था

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill 2024) पर राज्यसभा में बहस जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने एक्स पोस्ट​ पर लिखकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) व भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill 2024) पर राज्यसभा में बहस जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने एक्स पोस्ट​ पर लिखकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) व भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक्फ की जमीन बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है।

पढ़ें :- ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, US ने सभी हमले नाकाम करने का किया दावा

उन्होंने कहा कि मुझे अफ़सोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं अन्यथा अकेला ही काफी था। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)  ने कहा कि सदन में नहीं हूं तब भी आप लोगों के ख्यालों, ख़्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूं यह देख कर अच्छा लगा। अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अडिगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूंजी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...