1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. हनी सिंह ने अश्लीलता की तोड़ी सारी सीमाएं… Maniac गाने पर खड़ा हुआ विवाद, नीतू चंद्रा ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

हनी सिंह ने अश्लीलता की तोड़ी सारी सीमाएं… Maniac गाने पर खड़ा हुआ विवाद, नीतू चंद्रा ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह (Famous singer-rapper Honey Singh) के नए गाने 'Maniac' ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, लेकिन इसी के साथ विवादों में भी घिर गया है। बता दें एक्ट्रेस नीतू चंद्रा (Neetu Chandra)  ने इस गाने के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई: मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह (Famous singer-rapper Honey Singh) के नए गाने ‘Maniac’ ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, लेकिन इसी के साथ विवादों में भी घिर गया है। बता दें एक्ट्रेस नीतू चंद्रा (Neetu Chandra)  ने इस गाने के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने गाने को अश्लील बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। इस मामले में हाई कोर्ट 7 मार्च को सुनवाई करेगा। इसी बीच मीडिया से बातचीत के दौरान नीतू चंद्रा हनी सिंह (Honey Singh) पर कई आरोप लगाए है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

गाने में डबल मीनिंग शब्द

नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) ने अपनी याचिका में हनी सिंह उर्फ हिर्देश सिंह के गाने ‘Maniac’ पर कड़ा ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि गाने में महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है और उन्हें मात्र एक सेक्स सिंबल की तरह दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि गाने में डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल अश्लीलता को बढ़ावा देता है, जिससे समाज, खासकर बच्चों और महिलाओं पर नकारात्मक असर पड़ता है।

भोजपुरी गानों पर भी साधा निशाना

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

इसी के साथ नीतू चंद्रा (Neetu Chandra)  ने सिर्फ हनी सिंह (Honey Singh) के गाने ही नहीं, बल्कि भोजपुरी गानों में बढ़ती अश्लीलता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा का उपयोग कर महिलाओं का गलत ढंग से दिखाया जा रहा है और ऐसे गानों पर किसी तरह की सख्ती नहीं बरती जाती। उन्होंने मांग की कि ऐसे गानों के लिए सख्त गाइडलाइंस बनाई जाएं और इन पर कानूनी कार्रवाई हो।

फूहड़ गानों पर रोक की मांग

नीतू चंद्रा (Neetu Chandra)  ने कहा कि फूहड़ गाने बिहार की लड़कियों और महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राएं सड़कों पर सुरक्षित महसूस नहीं कर पातीं और घर पर भी टीवी देखने से बचती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस तरह शराबबंदी का कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए लाया गया, वैसे ही फूहड़ गानों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि वह भोजपुरी भाषा को देश-विदेश में सम्मान दिला चुकी हैं और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि कोई भाषा का सहारा लेकर महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स करें। उन्होंने मांग की कि अश्लील गाने गाने वाले गायकों और रैपर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अब इस विवाद पर पटना हाईकोर्ट में 7 मार्च को सुनवाई की जाएगी।

70 मिलियन लोगों ने देखा

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

हनी सिंह के गाने ‘Maniac’ में ईशा गुप्ता भी नजर आ रही हैं, जिनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। यह गाना 11 दिनों में 70 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसमें सुनाई देने वाली भोजपुरी लाइनें लोगों की जुबान पर चढ़ चुकी हैं। हालांकि अब यह देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...