1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 09 दिसंबर 2024 का राशिफल: सोमवार के ​दिन राशि के लोगों के पूरे होंगे महत्वपूर्ण काम

09 दिसंबर 2024 का राशिफल: सोमवार के ​दिन राशि के लोगों के पूरे होंगे महत्वपूर्ण काम

आज का राशिफल 09 दिसंबर 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

09 दिसंबर 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कन्या राशि के लोगों के लिए भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि

मेष – भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी के घर जाना होगा।

वृष – आज धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें। आज व्यापार अच्छा चलेगा। नए कार्य बनेंगे।

मिथुन – आज का दिन ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी।

कर्क – आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। आज नौकरी में सतर्क रहे।

पढ़ें :- Kedarnath Yatra 2026 : चारधाम यात्रा केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया बदला, जानें  रूट के हिसाब से किराया

सिंह – बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे।

कन्या – आज का दिन भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला – आज फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।

वृश्चिक – आज का दिन बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आज धनार्जन होगा।

धनु – आज का दिन विरोधी परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी।

पढ़ें :- Mars Transit in Pisces 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे मीन में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर – आज का दिन पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कुम्भ – किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नी समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

मीन – आज घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। आज नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...