HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 दिसंबर 2023 का राशिफल : इन राशि के लोग आर्थिक मामलों में सचेत रहें और बनाये रखें धैर्य

15 दिसंबर 2023 का राशिफल : इन राशि के लोग आर्थिक मामलों में सचेत रहें और बनाये रखें धैर्य

आज का राशिफल जानिए... क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

15 दिसंबर 2023 का राशिफल: शुक्रवार यानी 15 दिसंबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

मेष – आज अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्थानांतरण या विभागी परिवर्तन की संभावना है।

वृष – आज शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। भाई-बहनों का स्नेह प्राप्त होगा। मधुमेह यदि है तो उसके प्रति सचेत रहें।

मिथुन – शाही खर्च से बचना होगा। फिजूल खर्ची तनाव का कारण होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आज का दिन अच्छा हैं। आज अधीनस्थ कर्मचारी अथवा स्वधर्मी से सहयोग मिल सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी।

कन्या – संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रायस सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला – आज रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आज उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक – आज दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

धनु – आज बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मकर – आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

कुम्भ – आज व्यर्थ का तनाव मिलेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। धैर्य बनाये रखें।

मीन – शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आज आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज गुस्से पर काबू रखें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...