1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 दिसंबर 2024 का राशिफल: वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन हो सकता है खास

18 दिसंबर 2024 का राशिफल: वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन हो सकता है खास

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

18 दिसंबर 2024 का राशिफलः बुधवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों का आज का दिन मौज-मस्ती वाला होगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि

मेष – आज परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।

वृष – आज का दिन मौज-मस्ती वाला होगा। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं।

मिथुन – आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। योग और ध्यान करें। आज नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।

कर्क – आज विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। न्यायालय से लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Kedarnath Yatra 2026 : चारधाम यात्रा केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया बदला, जानें  रूट के हिसाब से किराया

सिंह – आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं,बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों और उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

कन्या – आज रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

तुला – निवेश के लिए समय अनुकूल है। छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें।कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएँ।

वृश्चिक – पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। लेखन कार्य से धन लाभ होग। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है।

धनु – पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। आज शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें। आज प्रमोशन के योग हैं।

पढ़ें :- Mars Transit in Pisces 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे मीन में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर – विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। भाग्य आपका साथ दे रहा है।

कुम्भ – सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहे है। व्यापार के अवसर मिलेंगे। आज विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है।

मीन – आज का दिन उत्तम है। आर्थिक लाभ के योग हैं। शारीरिक और मानसिक आनंद का अनुभव करेंगे। करियर पर ध्यान दें। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...